
Sri lanka vs bangladesh Asia Cup 2022: कैच छूटा, फिर नोबॉल पर मिला जीवनदान, श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने इस तरह बांग्लादेश को खदेड़ा
AajTak
एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच को श्रीलंका ने 2 विकेट से जीता. कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 37 बॉल पर 60 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. मेंडिस की यह पारी बेहद रोमांचक रही, क्योंकि इस पारी में उन्हें चार जीवनदान मिले थे.
Sri lanka vs bangladesh Asia Cup 2022: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में अपना पहला मैच हारने के बाद दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की है. यह मैच जीतकर टीम ने सुपर-4 स्टेज में जगह पक्की कर ली है. इस जीत के हीरो विकेटकीपर बैटर कुसल मेंडिस रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी लगाई.
दरअसल, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को 'करो या मरो' वाला मैच खेला गया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच को श्रीलंका ने 2 विकेट से जीत लिया और एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई है.
प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए मेंडिस
कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 37 बॉल पर 60 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. मेंडिस की यह पारी बेहद रोमांचक रही, क्योंकि इस पारी में उन्हें दो जीवनदान मिले थे. पहला खिलाड़ी की गलती से, तो दूसरा किस्मत से मिला था.
बता दें कि ओपनिंग आए कुसल मेंडिस का पारी के दूसरे ओवर में एक कैच छूटा था. यह जीवनदान बांग्लादेशी विकेटकीपर मुस्ताफिजुर रहीम ने दिया था. तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने दूसरा ओवर किया. इसकी आखिरी बॉल पर मेंडिस के बैट का किनारा लगकर कैच उठा, जिसे लेने के लिए विकेटकीपर रहीम ने दौड़ लगाते हुए डाइव भी लगाई, लेकिन उनकी ऊंगलियों पर बॉल लगकर जमीन पर गिर गई.
Sri Lanka qualified for the Super Four phase of the #AsiaCup2022! 😉#roaringforglory #SLvBAN #AsiaCup2022 pic.twitter.com/WRIRjMDDXh

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









