
Sri lanka vs Bangladesh: श्रीलंका-बांग्लादेश में छिड़ी 'कमेंट वॉर', महेला जयवर्धने बोले- अब दम दिखाने का वक्त आ गया
AajTak
एशिया कप 2022 में श्रीलंका और बांग्लादेश टीम के बीच आज करो या मरो का मुकाबला होने वाला है. जो भी टीम जीतेगी, वह सुपर-4 स्टेज में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम सीधे बाहर होगी. ग्रुप-बी में अफगानिस्तान ने पहले श्रीलंका को 8 विकेट से शिकस्त दी थी. फिर बांग्लादेश को भी 7 विकेट से हरा दिया.
Sri lanka vs Bangladesh in Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज (1 सितंबर) 'करो या मरो' का मुकाबला होने वाला है. मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह सुपर-4 स्टेज में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम सीधे बाहर होगी. ऐसे में इस अहम मुकाबले से पहले दोनों टीमों में कमेंट वॉर शुरू हो गया है. दोनों टीमें एक-दूसरे पर तंज कसने लगी हैं.
पहले श्रीलंकाई कप्तान दासुन सनाका ने कहा कि बांग्लादेश आसान शिकार है. उनके पास सिर्फ दो वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं. यह दोनों प्लेयर शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान हैं.
बांग्लादेशी कोच ने दिया जवाब, तो जयवर्धने बीच में आए
इस पर बांग्लादेश के कोच खालिद मोहम्मद ने कहा कि हमारे पास कम से कम दो वर्ल्ड क्लास बॉलर तो हैं. श्रीलंका टीम में तो एक भी ऐसा प्लेयर नहीं है, जिसकी शाकिब या मुस्ताफिजुर रहमान से तुलना की जा सके. इस कमेंट वॉर के बीच में श्रीलंका के पूर्व कप्तान और स्टार प्लेयर महेला जयवर्धने ने एंट्री की है. उन्होंने कहा कि अब तो श्रीलंकाई प्लेयर्स को दम दिखाना ही पड़ेगा.
जयवर्धने ने ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, 'अब समय आ गया है कि श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों को अपनी क्लास दिखानी पड़ेगी. साथ ही बल्लेबाजों को भी बताना पड़ेगा कि वह मैदान पर क्या कर सकते हैं.'
Looks like it’s time for @OfficialSLC bowlers to show the class and batters to show who they are on the field..😉👍#AsiaCup2022 https://t.co/txWm7wH4nC

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









