
Sri Lanka vs Afghanistan: धोनी के धुरंधर की जमकर हुई धुलाई... अफगानिस्तान ने श्रीलंका को घर में घुसकर हराया
AajTak
अफगानिस्तान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ उसी के घर में 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज कर दिया है. पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है. मगर यहां देखने वाली बात ये है कि IPL में धोनी की टीम का धुरंधर प्लेयर रहे तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इस पहले वनडे में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए.
Sri Lanka vs Afghanistan ODI: करीब दो महीने चले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का शानदार अंदाज में अंत हुआ है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हराकर 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता है. IPL के बाद सभी खिलाड़ी अब अपने घर लौट गए हैं और अपने देश के लिए खेल रहे हैं.
इसी बीच अफगानिस्तान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ उसी के घर में 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज कर दिया है. सीरीज के सभी मैच हम्बनटोटा में खेले जा रहे हैं. पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है.
मैच में पथिराना ने जमकर रन लुटाए
इस मैच में अफगानिस्तान के लिए ओपनर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने 98 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. हालांकि जादरान शतक से चूक गए, लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मगर यहां देखने वाली बात ये है कि IPL में धोनी की टीम का धुरंधर प्लेयर रहे तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इस पहले वनडे में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए.
बेबी मलिंगा कहे जाने वाले पथिराना की जमकर धुलाई हुई. पहले वनडे में पथिराना ने 8.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 66 रन लुटा दिए. इस दौरान वो सिर्फ एक ही विकेट ले सके. पथिराना का इकोनॉमी रेट 7.47 का रहा. आईपीएल में चेन्नई को चैम्पियन बनाने वाले पथिराना का यह प्रदर्शन बेहद खराब है, खासकर अफगानिस्तान के खिलाफ.
Afghanistan, banking on batting heroics from @IZadran18 (98), @RahmatShah_08 (55), @Hashmat_50 (38) & @MohammadNabi007 (27*), successfully chased down the 269-run target set by @OfficialSLC, to win by game by 6 wickets & take 1-0 lead in the series. More: https://t.co/EOtzkHtg7n pic.twitter.com/PHw70nqP7B

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









