
Sri Lanka ODI squad for India Series: भारत से हार के बाद श्रीलंका ने बदल दिया कप्तान... वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान
AajTak
जून में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वानिंदु हसरंगा कप्तान थे, लेकिन श्रीलंका टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हुई तो उन्होंने कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया. इसके बाद असलंका को नया टी20 कप्तान बनाया गया. अब वनडे में भी उन्हें कमान सौंप दी गई. श्रीलंकाई बोर्ड ने कुसल मेंडिस को वनडे की कप्तानी से हटा दिया है.
Sri Lanka ODI squad for India Series: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में टी20 सीरीज में हराया है. इसी बीच श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है.
श्रीलंकाई बोर्ड ने कुसल मेंडिस को वनडे की कप्तानी से हटा दिया है. उनकी जगह बतौर नियमित कप्तान के रूप में चरित असलंका को जिम्मेदारी सौंपी है. टी20 सीरीज में भी असलंका ही कमान संभाल रहे हैं.
असलंका की कप्तानी में हारे पहली सीरीज
बता दें कि जून में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वानिंदु हसरंगा कप्तान थे, लेकिन श्रीलंका टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हुई तो उन्होंने कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया. इसके बाद असलंका को नया टी20 कप्तान बनाया गया. अब वनडे में भी उन्हें कमान सौंप दी गई.
रेग्युलर कप्तान बनने के बाद भारत के खिलाफ असलंका की पहली टी20 सीरीज थी, जिसमें उन्हें हार मिली है. इसी सीरीज के साथ सूर्यकुमार यादव ने भी बतौर रेग्युलर कप्तान भारतीय टीम की कमान संभाली है. जबकि नए हेड कोच गौतम गंभीर की भी यह पहली सीरीज रही.
वनडे में कप्तानी करते दिखेंगे रोहित शर्मा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









