
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में बवाल का असर, अधर में AUS टीम का दौरा, एशिया कप पर भी सवाल
AajTak
श्रीलंका के ताजा अपडेट यह हैं कि कर्फ्यू को 12 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया. वहीं रक्षा मंत्रालय ने शूट ऑन साइट का आदेश जारी कर दिया है.
श्रीलंका इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. आर्थिक पतन की कगार पर खड़े श्रीलंका में आम लोग अनाज के दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं. यही वजह है कि उनके गुस्से का पारा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. नाराज जनता पहली बार श्रीलंका की सड़कों पर उतर आई है.
तमाम प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर को घेरा, जमकर तोड़-फोड़ की. पुलिस के वाहनों को आग लगा दी थी. 12 अप्रैल को ही सरकार ने 51 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुका पाने में असमर्थता जताते हुए श्रीलंका को दीवालिया घोषित कर दिया. इसके बाद 9 मई को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया.
श्रीलंका में Shoot-At-Sight का आदेश
श्रीलंका के ताजा अपडेट यह हैं कि देश में लागू कर्फ्यू को 12 मई की सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है. वहीं, रक्षा मंत्रालय ने शूट एट साइट का आदेश जारी कर दिया है. पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे के बेटे ने दावा किया कि उनके पिता देश छोड़कर कहीं नहीं भाग रहे हैं. वह देश में ही रहेंगे.
इन सब चीजों का असर श्रीलंकाई क्रिकेट पर पड़ना स्वाभाविक है. मई के आखिर में ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे पर आना है. श्रीलंका में लगातार हो रहे बवाल के चलते यह दौरा अधर में लटक सकता है. इसके बाद अगस्त में श्रीलंका की मेजबानी में ही एशिया कप भी होना है. इस टूर्नामेंट पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के दौरे पर भी संकट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









