
Sreesanth Retirement: एस. श्रीसंत ने घरेलू क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, बोले- हर पल का लिया आनंद
AajTak
भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है, वह हाल ही में रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेलते दिखे थे.
तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने बुधवार को घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है. श्रीसंत हाल ही में केरल की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे. श्रीसंत ने इस सत्र के रणजी ट्रॉफी के लीग राउंड बाद अपने संन्यास का ऐलान किया है. तेज गेंदबाज श्रीसंत मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में मेघालय के खिलाफ मैदान में दिखे थे. उन्होंने मेघालय के खिलाफ पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे और दूसरी पारी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. श्रीसंत का सफर विवादों से भरा रहा था.
भारत के लिए 27 टेस्ट खेल चुके श्रीसंत भारतीय टीम के साथ साल 2007 में टी-20 विश्व कप विजेता टीम और 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं. श्रीसंत ने ही मिस्बाह उल हक का कैच पकड़ कर भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ विजय दिलाई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









