
Sreesanth-Harbhajan Singh Meeting: श्रीसंत-हरभजन गिले-शिकवे दूर कर मिले, Fans को याद आया ‘Slapgate’!
AajTak
S. Sreesanth एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने instagram account पर कुछ photos share की हैं, जिसमें वह former Indian cricketer Harbhajan Singh के साथ नजर आ रहे हैं. Sreesanth-Harbhajan की ये photo social media पर सुर्खियां बटोर रही है. इन photos को share करते हुए Sreesanth ने लिखा- Legend Harbhajan Singh के साथ. शानदार शाम के लिए शुक्रिया. भज्जी पा को काफी love and respect. Sreesanth द्वारा share की गई photo लोगों को काफी पसंद आ रही है. बता दें कि Sreesanth and Harbhajan Singh की भी अपनी एक history रही है. जब Sreesanth cricket field पर active थे, तब एक बार IPL में दोनों के बीच विवाद हुआ था. Sreesanth ने आरोप लगाया था कि match खत्म होने के बाद Harbhajan Singh ने उन्हें चांटा मारा था. Sreesanth and Harbhajan Singh के बीच ये controversy IPL first season में ही हुआ था, तब Sreesanth Kings XI Punjab'(Punjab Kings) का हिस्सा थे और Harbhajan Singh Mumbai Indians के साथ थे. हालांकि, बाद में दोनों ने आपसी बातचीत से इस विवाद को खत्म कर दिया था. Sreesanth ने इसका श्रेय Sachin Tendulkar को दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









