
South Africa World Cup 2023 Squad: साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप टीम में बदलाव, ये दो धाकड़ खिलाड़ी बाहर... देखें सभी टीमों के स्क्वॉड
AajTak
5 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका टीम ने अपनी क्रिकेट टीम का बदलाव के साथ एक बार फिर ऐलान किया है. एनरिक नोर्किया और सिसांडा मगाला बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दो खिलाड़ियों की एंट्री हुई है. टीम के हेड कोच कोच रॉब वाल्टर ने इस बात की जानकारी दी.
South Africa ICC World Cup 2023 Squad: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा, वहीं 19 नवम्बर को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अब तक कई टीमें वर्ल्ड कप के लिए टीमों का ऐलान कर चुकी हैं. इसी बीच साउथ अफ्रीका की टीम ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का बदलाव के साथ एक बार फिर ऐलान किया है. टीम के हेड कोच कोच रॉब वाल्टर ने इस बात की जानकारी दी .
साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप 2023 की टीम में एनरिक नोर्किया और सिसांडा मगाला को जगह नहीं मिली है. ये दोनों ही खिलाड़ी इंजर्ड हैं. साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. नोर्किया दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं. ऐसे में अगर वो वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी टीम में रहते तो उन्हें काफी फायदा रहता, लेकिन वो पीठ की चोट के वजह से भारत नहीं जा पाएंगे. नोर्किया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हिस्सा लिया था. उन्होंने पांच ओवर भी फेंके लेकिन कुछ समय बाद उन्हें परेशानी होने लगी.
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें
इसके बाद वो गेंदबाजी नहीं कर पाए. नोर्किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. वो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने 22 वनडे मुकाबलों में कुल 36 विकेट झटके हैं.
मगाला भी हो चुके हैं बाहर वहीं अफ्रीका के वर्ल्ड कप टीम से सिसांडा मगाला भी बाहर हो चुके हैं. मगाला को तीसरे वनडे में चोट लगी थी. मगाला 4 ओवर फेंक पाए थे. मगाला लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं.
एंडिल फेहलुकवेओ, लिजाड विलियम्स को दिया मौका... नोर्किया और मगाला की जगह अफ्रीकी टीम में एंडिल फेहलुकवेओ और लिजाड विलियम्स की एंट्री हुई है. फेहलुकवेओ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया था और एक विकेट झटका था. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर 38 रन ठोके थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









