
South Africa vs Pakistan 1st Test: पाकिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका WTC फाइनल में... अब एक स्पॉट के लिए 3 टीमों में जंग
AajTak
साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमें रेस में हैं. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल है. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है.
साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में जगह बना ली है. टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर ये उपलब्धि हासिल की. मुकाबले में अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने खेल के चौथे दिन (29 दिसंबर) के दूसरे सत्र में हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका पहली बार WTC फाइनल में पहुंचा है.
टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने एक समय 99 रनों पर ही आठ विकेट खो दिए थे. यहां से मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 51 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करके साउथ अफ्रीका को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया. रबाडा 31 और जानसेन 16 रन पर नॉटआउट रहे. तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन जानसेन-रबाडा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 में फाइनल में साउथ अफ्रीक की तो एंट्री हो गई है, लेकिन दूसरी टीम का इंतजार जारी है. अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमें रेस में बनी हुई हैं. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल है. न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से पहले ही आउट हो चुके हैं. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है.
भारत के लिए ये है फाइनल का समीकरण
♦ भारतीय टीम को आसानी से फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों टेस्ट (मेलबर्न भी शामिल) जीतने होंगे. यदि भारतीय टीम एक भी मुकाबला ड्रॉ कराती है या हारती है तो उसे दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
♦ यदि भारतीय टीम सीरीज को 2-1 से जीतती है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की घरेलू सीरीज में कम से कम एक मैच को ड्रॉ करा ले.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









