
South Africa vs Afghanistan: 26 ओवर में साउथ अफ्रीका की हवा निकाली... अफगानिस्तान ने बुरी तरह रौंदकर रचा इतिहास
AajTak
South Africa vs Afghanistan: अफगानिस्तान टीम क्रिकेट जगत में लगातार अपनी धाक जमाती जा रही है. उसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था. अब वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को बुरी तरह ढेर कर दिया है.
South Africa vs Afghanistan 1st ODI at Sharjah: अफगानिस्तान टीम क्रिकेट जगत में लगातार अपनी धाक जमाती जा रही है. उसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था. अब वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को बुरी तरह ढेर कर दिया है.
इस मुकाबले में सबसे पहले अफगानिस्तान टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 ओवर में 106 रनों पर ढेर किया. इसके बाद 107 रनों के टारगेट को 26 ओवरों में ही 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. यह अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे में अफगानिस्तान की पहली जीत है.
इतिहास में पहली बार वनडे में अफ्रीका को हराया
क्रिकेट इतिहास में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच यह तीसरी बार वनडे मैच खेला गया. इस दौरान अफगान टीम ने पहली बार जीत दर्ज की है. इससे पहले हुए 2 वनडे मैचों में अफ्रीकी टीम ने ही जीत हासिल की थी. इस बार दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सभी मैच शारजाह में होने हैं. अगले 2 मुकाबले 20 और 22 सितंबर को खेले जाएंगे.
अफगानी गेंदबाजों के आगे बल्लेबाज ढेर
दरअसल, इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी, स्पिनर एएम गजनफर और राशिद खान ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









