
South Africa T20 World Cup: बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की हार, टीम इंडिया सेमीफाइनल में... पाकिस्तान-बांग्लादेश के लिए खुले रास्ते
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. कमजोर नीदरलैंड टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी है. इसी नतीजे के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है. अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं..
South Africa T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कमजोर नीदरलैंड टीम ने साउथ अफ्रीका को 13 रनों से करारी शिकस्त दी है. इसी नतीजे के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है.
अब ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी? इसका फैसला कुछ देर बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के बाद हो जाएगा. इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. यानि साउथ अफ्रीका की हार के साथ ही ग्रुप-2 का पूरा समीकरण ही बदल गया है.
भारतीय टीम आखिरी मैच हारकर भी सेमीफाइनल में
बता दें कि भारतीय टीम का आज जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबला होना है. अब यदि भारतीय टीम यह मैच हारती भी है, तब भी वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि टीम इंडिया अभी 6 पॉइंट्स के साथ अपने ग्रुप-2 में टॉप पर है. जबकि अफ्रीका टीम 5 अंक के साथ बाहर हो गई है.
कुछ ही देर में एडिलेड में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेलना जाना है. इन दोनों ही टीमों के अभी बराबर 4-4 अंक हैं. ऐसे में इन दोनों ही टीमों में से जो भी मैच जीतेगी, वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि उसके अफ्रीका के मुकाबले एक अंक ज्यादा यानि 6 पॉइंट्स हो जाएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










