
South Africa T20 League: फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भारतीयों का दबदबा, अफ्रीकी लीग में 6 टीम IPL वालों की!
AajTak
आईपीएल की तर्ज पर साउथ अफ्रीका में शुरू हो रही टी-20 लीग की तैयारियां ज़ोरो पर हैं. रिपोर्ट्स में दावा है कि यहां की 6 टीमों में आईपीएल की फ्रेंचाइजियों ने ही हिस्सेदारी खरीदी है.
इंडियन प्रीमियर लीग की जब से शुरुआत हुई है, तभी से क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया है. आईपीएल के बाद अलग-अलग देशों में इस तरह की फ्रेंचाइजी लीग शुरू हुईं. इंटरनेशनल क्रिकेट कम होने लगा और खेल बदल गया. अब एक और लीग शुरू हो रही है, जो साउथ अफ्रीका में होनी है. जितनी भी फ्रेंचाइजी लीग शुरू हो रही हैं, उनमें किसी ना किसी तरह भारत का कनेक्शन है.
साउथ अफ्रीका लीग में आईपीएल का दबदबा साउथ अफ्रीका में साल 2023 से एक टी-20 लीग की शुरुआत हो रही है, जो आईपीएल की तर्ज पर भी तैयार हुई है. अभी यह ऑक्शन प्रोसेस में है और टीमों की बोलियां लगाई गई हैं. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की कुल 6 टीमों ने यहां अपनी-अपनी टीम खरीद ली है.
इनमें चेन्नई सुपर किंग्स को जोहानिसबर्ग, मुंबई इंडियंस को केपटाउन, सनराइजर्स हैदराबाद को पोर्ट एलिजाबेथ, दिल्ली कैपिटल्स को प्रिटोरिया, लखनऊ सुपर जायंट्स को डरबन और राजस्थान रॉयल्स को पार्ल टीम मिली हैं. अभी यह अनौपचारिक ऑक्शन हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यही फाइनल तस्वीर रहने वाली है. इस लीग का कमिश्नर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को बनाया गया है.
दूसरी लीग में भी छाए हिन्दुस्तानी सिर्फ साउथ अफ्रीकी लीग ही नहीं बल्कि दुनिया में कई ऐसी लीग हैं जहां पर टीम के मालिक भारतीय ही हैं, या उनका कनेक्शन इंडियन प्रीमियर लीग से है. वेस्टइंडीज़ में होने वाली कैरिबियाई प्रीमियर लीग में शाहरुख खान की त्रिनबागो नाइट राइडर्स है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स की सिस्टर टीम है.
UAE टी-20 लीग में भी शाहरुख खान की अबुधाबी नाइट राइडर्स टीम है. यूएई टी-20 लीग में अडानी ग्रुप ने भी एक टी-20 टीम में हिस्सेदारी ली है. आईपीएल की तर्ज पर ही इन अलग-अलग लीग का आगाज़ हुआ था और अब हर जगह भारतीय अपना दबदबा कायम भी कर रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









