
South Africa T20 League: अपने देश की लीग में ही नहीं बिके वर्ल्डकप के कप्तान, किसी ने नहीं लगाई बोली
AajTak
आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुई साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के लिए मेगा ऑक्शन हो गए हैं. यहां कुल 318 खिलाड़ियों की बोली लगी, लेकिन खास बात ये रही कि साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा को ही किसी टीम ने नहीं खरीदा. इस लीग में किस टीम में कौन शामिल हुआ है, जानिए...
साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के लिए सोमवार को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया. युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स इस नीलामी में सबसे महंगे प्लेयर रहे और 4 करोड़ से अधिक की कीमत में बिके. लेकिन इस लीग की सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 वर्ल्डकप में कप्तानी करने वाले तेम्बा बावुमा को इस लीग में किसी ने भी नहीं खरीदा. साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, हर टीम का मालिक कोई भारतीय ही है जिसमें अधिकतर आईपीएल से जुड़ी टीमें हैं. हालांकि, इस लीग में कोई भी भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है. इस लीग में साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स, रिले रॉसो और मार्को येनसन जैसे प्लेयर सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे. लेकिन तेंबा बावुमा, डीन एल्गर और एंडी फेलुकवायो जैसे सीनियर और इंटरनेशनल प्लेयर्स को कोई भी खरीदार नहीं मिला. इनमें से दो प्लेयर तो मौजूदा वक्त में साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान हैं. डीन एल्गर इस वक्त साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम के कप्तान हैं, जबकि तेंबा बावुमा तो व्हाइट बॉल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के कप्तान हैं. ऐसे में उनका ही किसी टीम द्वार नहीं खरीदा जाना हर किसी के लिए हैरान करने वाला साबित हुआ.
क्लिक करें: अफ्रीकी लीग के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ट्रिस्टन स्टब्स, जान लें सभी 6 टीमों के स्क्वॉड इस लीग के नियमों के मुताबिक, हर टीम में अधिकतम 17 खिलाड़ी हो सकते थे और सभी टीमों ने 17 खिलाड़ियों का पूल बनाने में सफलता हासिल की. वहीं प्लेइंग-11 में आइपीएल की तर्ज पर 4 विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है. नीलामी से पहले ही छह टीमों ने कुल मिलाकर 22 खिलाड़ियों की साइनिंग कर ली. वैसे नीलामी से पहले सभी टीमें अधिकतम 5 खिलाड़ियों को चुन सकते थे. नीलामी के बाद सभी छह टीमों के स्क्वॉड-डरबन सुपर जायंट्स (17): क्विंटन डिकॉक, प्रेनेलन सुब्रेयन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टॉप्ली, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, क्रिश्चियन जोंकर, वियान मुल्डर, साइमन हारमर.जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स (17): फाफ डु प्लेसिस, गेराल्ड कोएत्जी, महीष तीक्ष्णा, रोमारियो शेफर्ड, हैरी ब्रुक, जानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, काइल वेरेने, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, ल्यूस डु प्लॉय, लुईस ग्रेगरी, लिजाद विलियम्स, डोनावन फरेरा , नंद्रे बर्गर, मालुसी सिबोटो, कालेब सेलेका.मुंबई इंडियंस केप टाउन (17): कैगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, रस्सी वैन डर डुसेन, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, ब्यूरन हेंड्रिक्स, डुआन जानसेन, डेलानो पोटगाइटर, ग्रांट रूलोफसेन, वेस्ले मार्शल, ओली स्टोन , वकार सलामखील, ज़ुयाद अबाराम्स, ओडियन स्मिथ.पार्ल रॉयल्स (17): डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, जोस बटलर, ओबेद मैकॉय, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, जेसन रॉय, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, विहान लुबे, फेरिस्को एडम्स, इमरान मैनैक, इवान जोन्स, रेमन सिमंड्स, मिशेल वैन ब्यूरेन, इयोन मॉर्गन, कोडी यूसुफ.प्रिटोरिया कैपिटल्स (17): एनरिक नॉर्किया, मिगेल प्रिटोरियस, रिले रोसो, फिल साल्ट, वेन पार्नेल, जोश लिटिल, शॉन वॉन बर्ग, आदिल राशिद, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस, कुसल मेंडिस, डेरिन डुपाविलॉन, जिमी नीशम, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल.सनराइजर्स ईस्टर्न केप (17): एडेन मार्करम, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जॉन-जॉन स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, रूलोफ वेन-डर मर्व, मार्कस एकरमैन, जेम्स फुलर, टॉम एबेल, आया गकामाने, सरेल एरवी, ब्रायडन कार्स.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








