
South Africa Squad T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान... IPL खेल रहे 10 खिलाड़ी शामिल, टेम्बा बावुमा बाहर
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम घोषित कर दी गई है. टी20 वर्ल्ड कप में एडेन मार्करम साउथ अफ्रीका की कप्तानी करेंगे. वहीं टेस्ट और ओडीआई फॉर्मेट के कप्तान टेम्बा बावुमा को टीम में जगह नहीं मिली है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने 30 अप्रैल (मंगलवार) को 15 सदस्यीय टीम घोषित की. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में एडेन मार्करम साउथ अफ्रीका की कप्तानी करेंगे. वहीं टेस्ट और ओडीआई फॉर्मेट के कप्तान टेम्बा बावुमा को टीम में जगह नहीं मिली है.
देखा जाए तो साउथ अफ्रीकी दल में आईपीएल खिलाड़ियों की भरमार है. मौजूदा आईपीएल सीजन में भाग ले रहे 10 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है. इसमें एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जानसेन (तीनों सनराइजर्स हैदराबाद), एनरिक नॉर्किया और ट्रिस्टन स्टब्स (दोनों दिल्ली कैपिटल्स), क्विंटन डिकॉक (लखनऊ सुपर जायंट्स), डेविड मिलर (गुजरात टाइटन्स), कगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स), गेराल्ड कोएत्जी (मुंबई इंडियंस) के साथ ही केशव महाराज (राजस्थान रॉयल्स) का नाम शामिल है.
This is your T20 World Cup Proteas Men’s team South Africa! 🌟 Let's rally behind our squad as they aim to conquer the world stage and bring home the gold! 🏆💥 Stay tuned for the out of this world performances! #T20WorldCup #OutOfThisWorld #BePartOfIt pic.twitter.com/NVwYYsN7cH
साउथ अफ्रीकी टीम में तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन और विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का नाम भी शामिल है. रिकेल्टन ने SA20 के पिछले सीजन में एमआई केप टाउन के लिए 58.88 की औसत और 173.77 की स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे. जबकि बार्टमैन ने मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए आठ मैचों में 18 विकेट लिए.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स.ट्रैवलिंग रिजर्व: नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ग्रुप: ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









