
South Africa Cricket History: 32 साल बाद अजब संयोग... जहां मिला था 'नया जीवन' अब वहीं झंडा बुलंद करेगी अफ्रीकी टीम
AajTak
वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले ही सेमीफाइनल में भी एंट्री कर ली है, जहां उसका महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में होना है. मगर टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम के लिए आज यानी 10 नवंबर की तारीख बेहद खास है. ऐसे में टीम के साथ एक बेहद खास संयोग भी बनता दिख रहा है...
South Africa Cricket History: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीकी टीम जबरदस्त फॉर्म में है. उसने सेमीफाइनल में भी एंट्री कर ली है. साउथ अफ्रीकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है. यह महामुकाबला 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
इसी के साथ साउथ अफ्रीकी टीम के साथ एक गजब का संयोग भी बन गया है. हो सकता है कि यह संयोग उसे चैम्पियन भी बना दे. बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान से साउथ अफ्रीका की बेहद खास यादें जुड़ी हुई हैं.
10 नवंबर अफ्रीकी टीम के लिए बेहद खास दिन
दरअसल, 32 साल पहले आज ही के दिन (10 नवंबर) वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास का बड़ा भावुक दिन साबित हुआ था. 21 साल तक वर्ल्ड क्रिकेट से साउथ अफ्रीकी टीम को अलग रखा था. रंगभेद नीति के कारण दुनिया ने इस साउथ अफ्रीकी देश से दूरी बना ली थी. मगर 1991 में साउथ अफ्रीकी टीम की वापसी हुई और उसने 10 नवंबर को ही अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था.
पाकिस्तान का खेल खत्म! वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए अंग्रेजों को दिखाने होंगे दिन में तारे
सबसे बड़ी बात यह रही थी कि अफ्रीकी टीम को यह 'नया जीवन' भारत की धरती पर ही मिला. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से जुड़ने के 4 महीने के अंदर साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आई थी. वापसी के बाद उसने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला था. हालांकि वह मुकाबला भारत ने 3 विकेट से जीता था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









