
Sourav Ganguly-Rahul Dravid: ...जब द्रविड़-गांगुली ने श्रीलंका के उड़ा दिए होश, कर डाली थी 'महासाझेदारी'
AajTak
साल 1999 के वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में दूसरे विकेट के लिए 318 रनों की साझेदारी की थी. उस वक्त वनडे इंटरनेशनल में यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी. इस यादगार साझेदारी के चलते भारत ने उस मुकाबले में छह विकेट पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आज (26 मई) का दिन बेहद खास है. 24 साल पहले इसी दिन टॉन्टन के मैदान पर राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 318 रनों की ऐतिहासिक पार्टनरशिप की थी. गांगुली और द्रविड़ की यह 'महासाझेदारी' 1999 के ओडीआई वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई के खिलाफ मैच में हुई थी. उस वक्त वनडे इंटरनेशनल में यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी.
ओपनिंग करने उतरे सौरव गांगुली ने 158 गेंदों का सामना करते हुए 183 रन कूट डाले थे. इस दौरान गांगुली ने 17 चौके और सात छक्के लगाए. गांगुली के वनडे करियर का यह सबसे बड़ा स्कोर रहा. दूसरी ओर राहुल द्रविड़ ने केवल 120 गेंदों पर 145 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और एक सिक्स शामिल रहा.
वास ने दिया भारत को शुरुआती झटका
बता दें कि उस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. श्रीलंकाई टीम को चामिंडा वास ने पहले ही ओवर में सफलता भी दिला दी, जब उन्होंने सदगोपन रमेश को एक शानदार आउटस्विंगर पर बोल्ड कर दिया था. ऐसा लग रहा था कि चामिंडा वास आज भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटेंगे, लेकिन गांगुली और द्रविड़ के इरादे कुछ और ही थे.
द्रविड़-गांगुली ने श्रीलंका के उड़ाए होश
द्रविड़ ने क्रीज पर उतरते ही आक्रामक रवैया अपना लिया और मनमुताबिक चौके लगाए. द्रविड़ इस पार्टनरशिप के शुरुआती हाफ में गांगुली की तुलना में ज्यादा आक्रामक रहे. द्रविड़ ने 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जो विश्व कप में उनका लगातार दूसरा शतक था. उन्होंने ब्रिस्टल में केन्या के खिलाफ मुकाबले में भी नाबाद 104 रन बनाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










