
Sourav Ganguly on Virat kohli: 'सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मेरे साथ भी हुआ', विराट कोहली की टीम इंडिया में जगह पर बोले सौरव गांगुली
AajTak
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा सम्मानित किया गया... गांगुली ने अपने कार्यकाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया...
Sourav Ganguly on Virat kohli: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट, टी20 के बाद अब वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा सम्मानित भी किया गया.
सौरव गांगुली ने लंदन में मीडिया से बात करते हुए अपने सम्मान और विराट कोहली की खराब फॉर्म पर बात की. इसके अलावा उन्होंने बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष अपने कार्यकाल को लेकर भी बयान दिया.
गांगुली ने कहा, 'मुझे ब्रिटिश संसद द्वारा एक बंगाली के रूप में सम्मानित किया गया. इसलिए यह अच्छा एहसास रहा. इसके लिए छह महीने पहले मुझसे संपर्क किया गया था. वे हर साल यह पुरस्कार देते हैं और मुझे मिल गया.'
'... मैं कोहली को बेहतर करते देखना चाहता हूं'
विराट कोहली के खराब फॉर्म पर गांगुली ने कहा, 'आप इंटरनेशनल क्रिकेट में उसके रिकॉर्ड देखिए, ये बगैर काबिलियत और क्वालिटी के नहीं होता है. हां, उसका अभी मुश्किल समय चल रहा है. वह यह भी जानते हैं कि वह बड़े खिलाड़ी रहे हैं. वह यह भी जानते हैं कि उनके कद के हिसाब से ये सब ठीक नहीं रहा है'.
गांगुली ने कहा, 'मैं कोहली को बेहतर करते देखना चाहता हूं, लेकिन उन्हें ही इन सबसे निकलने का रास्ता खोजना होगा. वो करके दिखाना होगा, जो वह 11-12 सालों से करते आ रहे हैं. यह सिर्फ कोहली ही कर सकते हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









