
Sourav Ganguly on Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के फैन हुए सौरव गांगुली... BCCI से की ये अपील!
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 45 रन देकर छह विकेट लिए हैं. बुमराह की इस धांसू गेंदबाजी से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली काफी प्रभावित हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ वाइजैग (विशाखापत्तनम) टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल का खेल दिखाया. बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में छह विकेट चटकाए. उनकी धांसू गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी को 253 रनों पर समेट दिया. भारत ने पहली पारी के आधार पर 143 रनों की लीड ले ली. फिर भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट के लिए 28 रन बना लिए.
टर्निंग पिच बनाने की अब जरूरत नहीं: गांगुली
बुमराह की इस धांसू गेंदबाजी से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली काफी इम्प्रेस हुए. गांगुली ने ना सिर्फ भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर सराहना की, बल्कि क्रिकेट बोर्ड् को एक तरह से नसीहत दे डाली. दरअसल गांगुली का मानना है कि तेज गेंदबाज इतने शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो हमें टर्निंग पिच तैयार करने की क्या जरूरत है.
गांगुली ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'जब मैं बुमराह, शमी, सिराज और मुकेश को गेंदबाजी करते देखता हूं तो मुझे हैरानी होती है कि हमें भारत में टर्निंग पिच तैयार करने की क्या जरूरत है. प्रत्येक मैच के साथ मेरा अच्छे विकेट पर खेलने को लेकर विश्वास मजबूत होता जा रहा है.'
गांगुली ने लिखा, 'उन्हें अश्विन, जडेजा, कुलदीप और अक्षर के सहयोग से किसी भी पिच पर 20 विकेट मिल जाएंगे. बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख ने पिछले साल के शुरू में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की घरेलू श्रृंखला में भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे. तब इंदौर की पिच को आईसीसी से खराब रेटिंग मिला था.
When I see Bumrah Sami Siraj Mukesh bowl . I wonder why do we need to prepare turning tracks in india ..my conviction of playing on good wickets keeps getting stronger every game .. They will get 20 wickets on any surface with ashwin jadeja Kuldeep and axar .. batting quality…

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









