
Sourav Ganguly in Legends League: सौरव गांगुली की मैदान में वापसी पर लगा ब्रेक, इस कारण लीजेंड्स लीग से नाम वापस लिया
AajTak
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल 16 सितंबर को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मैच खेला जाना है. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा. मैच में इंडिया टीम की कप्तानी सौरव गांगुली के हाथों में थी, लेकिन उन्होंने मैच से नाम वापस ले लिया है....
Sourav Ganguly in Legends League: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली करीब 10 साल बाद मैदान में वापसी करने वाले थे, लेकिन अब इस पर ब्रेक लग गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष गांगुली निजी कारण और समय नहीं होने के चलते लीजेंड्स क्रिकेट लीग से नाम वापस ले लिया है.
दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल 16 सितंबर को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मैच खेला जाना है. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा. गांगुली के करीबी सूत्र ने बताया कि दादा निजी कारणों से यह मैच में नहीं खेलेंगे.
गांगुली ने भी कहा- समय की कमी के कारण नहीं खेल रहा
सूत्रों की इस खबर को बाद में गांगुली ने भी आजतक से बात करते हुए कन्फर्म कर दिया है. बीसीसीआई अध्यक्ष ने साफ कह दिया है कि समय की कमी की कारण वह इस मैच में नहीं खेलेंगे. गांगुली ने कहा, 'हां, समय की कमी के कारण मैं नहीं खेल रहा हूं. मैं सिर्फ चैरिटी वाला एक ही मैच खेलने वाला था.'
सहवाग और हरभजन समेत बाकी खिलाड़ी खेलेंगे
इसी मैच के लिए कोलकाता के लोग भी काफी उत्साहित हैं. टिकट के लिए जमकर मारामारी देखने को मिली. इसका कारण सिर्फ गांगुली ही थे, मगर अब फैन्स को दादा ग्राउंड पर खेलते दिखाई नहीं देंगे. इस मैच में इंडिया महाराजा टीम की कप्तानी सौरव गांगुली को ही करनी थी. उनकी कप्तानी में वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी खेलने वाले थे. मगर अब गांगुली को छोड़कर बाकी प्लेयर खेलते दिखाई देंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









