
Sourav Ganguly: क्यों जा रही सौरव गांगुली की कुर्सी? BCCI अध्यक्ष पद के चुनाव पर BJP-TMC में आर-पार
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष पद का कार्यकाल खत्म हो सकता है और उन्हें दोबारा मौका मिलने के आसार काफी कम दिख रहे हैं. रोजर बिन्नी का नाम नए अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे है, लेकिन सौरव गांगुली को लेकर राजनीति तेज हुई है और बंगाल में बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद का चुनाव चल रहा है और इसको लेकर लगातार सरगर्मियां भी जारी हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अभी इस पद पर विराजमान हैं, लेकिन अभी तक जो खबरें आ रही हैं उससे लगता है कि उन्हें एक और कार्यकाल नहीं मिल रहा है. लेकिन बीसीसीआई के इस चुनाव में राजनीतिक तड़का लग गया है और भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे के आमने-सामने हैं.
बीसीसीआई से गांगुली की विदाई को टीएमसी ने मुद्दा बनाते हुए बीजेपी पर हमला बोल दिया है. टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने आरोप लगाया कि सौरव गांगुली को पश्चिम बंगाल का होने की वजह से या फिर बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकराने की वजह से हटाया जा रहा है. जवाब में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी खेल पर राजनीति ना करे.
टीएमसी-बीजेपी में आर-पार की जंग
मैच फिक्सिंग स्कैंडल से टीम इंडिया को उबारकर नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले सौरव गांगुली की बीसीसीआई अध्य़क्ष पद से विदाई हो रही है और जिस तरह से ये हो रहा है उसे लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी जंग छिड़ गई है. टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने बांग्ला कार्ड खेलते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी ज्वाइन ना करने की वजह से गांगुली की बीसीसीआई से छुट्टी हो रही है.
बता दें कि अभी हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष कार्यकाल बढ़ाने के लिए बीसीसीआई के संविधान संशोधन प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी थी, तब माना जा रहा था गांगुली अध्यक्ष बने रहेंगे. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर क्या हुआ कि गांगुली को बीसीसीआई से आउट किया जा रहा है.
क्लिक करें: इस दिग्गज को मिलेगी BCCI की कमान, जानें सौरव गांगुली-जय शाह का क्या होगा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









