
Soumya Tiwari Team India: 'पापा जो हमने सोचा था वो पूरा कर लिया', अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद पिता से बोलीं सौम्या तिवारी
AajTak
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर विश्व कप जीत लिया. भारतीय टीम की जीत में भोपाल की सौम्या तिवारी की भी अहम भूमिका रही. सौम्या बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहती थीं और 11 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत कर उन्होंने 17 साल की उम्र में इतिहास रच दिया. सौम्या की विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और सभी साथी और उसके दोस्त उन्हें विराट कोहली या VK बुलाते हैं. सौम्या के पिता ने आजतक से खास बातचीत में और क्या बताया, पढ़ें पूरा इंटरव्यू...
... and India are World Cup champions!: भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 जीतकर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया है. भारतीय टीम की खिताबी जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई. इस जीत में भोपाल की सौम्या तिवारी की भी अहम भूमिका रही. बैटिंग ऑलराउंडर सौम्या ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में विजयी रन बनाकर टीम को अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीतने में मदद की.
17 वर्षीय सौम्या तिवारी के पिता मनीष तिवारी ने 'आजतक' के यह खुशी साझा करते हुए कहा, 'जब अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीता तो मेरी बेटी ने फोन करके मुझसे कहा कि पापा जो हमने सोचा था वो हमने पूरा कर लिया. हमने वर्ल्ड कप जीत लिया है. जब उसने ये कहा तो मुझे यह एक सपना सा लगा कि वास्तव में भारत की टीम ने विश्व कप जीत लिया.'
बता दें कि आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ. इस महामुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. फाइनल मुकाबले में अर्चना देवी और टिटास साधु का जलवा देखने को मिला. दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए शानदार बॉलिंग की. वहीं, सौम्या तिवारी का भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा.
सौम्या तिवारी भोपाल की रहने वाली हैं और भारतीय क्रिकेट अंडर-19 महिला टीम की अच्छी प्लेयर हैं. 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेलने का शौक रखने वालीं सौम्या ने 11 साल में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. भोपाल के अरेरा क्रिकेट एकेडमी में 2015 में ट्रेनिंग लेकर सौम्या ने 15 दिनों के अंदर ही सीनियर क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना ली थी.
सौम्या के पिता ने कहा, 'सौम्या टीवी पर क्रिकेट देखकर बोलती थी कि मैं भी क्रिकेट खेलूंगा. वो बचपन से ही लड़कों जैसे बात करती है और अपना लुक भी लड़कों जैसे रखती है. उसने जिद करके क्रिकेट पैड, ग्लव्स और बैट ले लिया था और फिर वो लेदर बॉल के साथ क्रिकेट खेलती थी. उसे मोहल्ला क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था. तब हमें लगा कि इसकी क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है फिर इसको हमने क्रिकेट एकेडमी जॉइन करवा दी थी और 15 दिनों के अंदर ही ये सीनियर क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गई थी, जहां ये 28 साल तक की प्लेयर्स के साथ क्रिकेट खेलती थी.' सौम्या ने क्रिकेट की ट्रेनिंग कोच सुरेश चैनानी से ली है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








