
Snake In Ind Vs SA T20 Match: गजब! मैदान में घुसा सांप, 10 मिनट रुका रहा भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मैच, Video
AajTak
गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में गजब का नज़ारा देखने को मिला. ग्राउंड में सांप आने की वजह से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. ये तब हुआ जब टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टी-20 मैच खेला गया. भारतीय टीम ने यहां पर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन इस मैच में तो गजब ही हो गया. जब टीम इंडिया की पारी का 8वां ओवर चल रहा था, उस वक्त मैदान में सांप आ गया जिसकी वजह से खेल रोकना पड़ा.
अक्सर किसी तकनीकी खराबी, फैन के घुस जाने या फिर कभी-कभी कुत्ता आ जाने की वजह से क्रिकेट मैच को रोका गया है. लेकिन ऐसा तो पहली बार ही सुनने को मिला है कि मैदान में सांप आ जाने की वजह से खेल को रोकना पड़ा है. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल बैटिंग कर रहे थे, उस वक्त मैदान में सांप की एंट्री हुई.
क्लिक करें: दूसरे टी-20 मैच की लाइव कवरेज
Snake 🐍 in the House #INDvsSA pic.twitter.com/CllrcwSfcJ
हर कोई यहां पर हैरान रह गया और चौकन्ना होकर सांप को देखने लगा. इस बीच ग्राउंड स्टाफ दौड़े हुए मैदान में आए और सांप को पकड़कर बाहर ले जाया गया. करीब 10 मिनट तक खेल रुका रहा, जिसके बाद फिर से मैच को शुरू किया गया.
जैसे ही ग्राउंड में सांप की एंट्री हुई, सोशल मीडिया पर फैन्स भी मज़े लेने लगे. क्योंकि इस तरह की घटना तो पहली बार ही देखने को मिली है. फैन्स ने यहां अलग-अलग रिएक्शन दिए और कहा कि सांप की वजह से पहली बार ही कोई मैच रुका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









