
Smriti Mandhana, IND W vs SA W Match: आग उगल रहा स्मृति मंधाना का बल्ला... जड़ा लगातार दूसरा शतक, हरमनप्रीत कौर की भी ताबड़तोड़ सेंचुरी
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. दूसरे मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने धांसू अंदाज में शतक जमाए. मंधाना का यह लगातार दूसरा शतक रहा. उन्होंने इसके साथ ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है...
Smriti Mandhana, IND W vs SA W Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. उन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगा रखी है.
मंधाना ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में शतक जमाए हैं. वो वनडे में लगातार दो शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा शतकों के मामले में मिताली राज के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. मंधाना ने इस सीरीज में अब तक कई धांसू रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
स्मृति मंधाना ने 103 गेंदों पर जड़ा दूसरा शतक
सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (19 जून) को बेंगलुरु में हुआ, जिसमें मंधाना ने 103 गेंदों पर शतक जड़ा. इस दौरान 12 चौके और 1 छक्का जमाया. अपनी इस पारी में मंधाना ने 120 गेंदों पर कुल 136 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 2 छक्के जमाए.
मंधाना का दूसरे मैच में स्ट्राइक रेट 113.33 का रहा. बता दें कि पिछले मुकाबले में मंधाना ने 127 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान 1 छक्का और 12 चौके जमाए थे. मंधाना ने लगातार दूसरा शतक जमाने के साथ ही मिताली राज के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं मंधाना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








