
SMAT: जमकर बोला रहाणे-पृथ्वी शॉ का बल्ला, संजू सैमसन ने भी खेली कप्तानी पारी
AajTak
भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले कई खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार स्कोर कर रहे हैं.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गए मुंबई और बड़ोदा के मुकाबले में जमकर रन बरसे. मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे और ओपनर पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त पारी खेली, जिसके दम पर मुंबई टीम को जीत हासिल हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 193 रनों का स्कोर खड़ा किया. पृथ्वी शॉ ने इस दौरान 63 बॉल में 83 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 45 बॉल में 71 रन बना डाले. रहाणे ने भी अपनी पारी में 8 चौके, 2 छक्के मारे. जवाब में बड़ोदा की टीम सिर्फ 111 रन ही बना पाई और लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही. बड़ोदा की ओर से विष्णु सोलंकी ने ही सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. इनके अलावा एक अन्य मैच में केरल के कप्तान संजू सैमसन ने भी शानदार पारी खेली है. मध्य प्रदेश के खिलाफ संजू सैमसन ने 33 बॉल में 56 रन बनाए, जबकि उनके साथ सचिन बेबी ने भी 27 बॉल में 51 रन बना डाले. मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 का स्कोर खड़ा किया था, जिसे केरल ने सिर्फ 18 ओवर में ही पार कर लिया. बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल 22 नवंबर को खेला जाएगा. अभी अपने-अपने ग्रुप में महाराष्ट्र, बंगाल, राजस्थान, गुजरात, हैदराबाद, विदर्भ की टीम आगे चल रही हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









