
SL Vs WI, Dhananjaya de Silva Wicket: अजीब तरह से हिटविकेट हुआ श्रीलंकाई बल्लेबाज, कन्फ्यूज़ कर देगा वीडियो
AajTak
श्रीलंकाई बल्लेबाज धनंजय डी-सिल्वा कुछ इस तरह से आउट हुए कि हर कोई हैरान हो गया. इसे हिट विकेट कहें या कुछ और... क्रिकेट ट्विटर पर बहस छिड़ी है.
SL Vs WI, Dhananjaya de Silva Wicket: श्रीलंका के गॉल में खेले जा रहे श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ के बीच टेस्ट मैच में एक गजब का नज़ारा देखने को मिला है. श्रीलंका की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब बल्लेबाज धनंजय डी-सिल्वा हिट-विकेट आउट हुए. कहने को ये सिर्फ हिट-विकेट था लेकिन जिस तरह से विकेट गिरा वो बड़ा ही मज़ेदार था. श्रीलंका की पारी के 95वें ओवर में जब वेस्टइंडीज़ के गैब्रियल ने बॉल डाली, तबल डी-सिल्वा ने डिफेंस करने की कोशिश की. बॉल टप्पा खाई और सीधे विकेट की ओर जाने लगी, तब डी-सिल्वा बल्ले से उसे हटाने लगे. जब ये कोशिश नाकाम रही, तब उन्होंने फिर बल्ला घुमाया और इस बीच बैट सीधे विकेट पर जा लगा. इस तरह का विकेट कभी-कभी ही देखने को मिलता है, यही वजह है कि इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. क्रिकेट ट्विटर भी इसको लेकर दिलचस्प बहस छेड़े हुए है. In the Sri Lanka v West Indies Test match, Dhananjaya de Silva was dismissed hit wicket. The Cricinfo description is one thing. The vision is even better. #SLvWI pic.twitter.com/PIFmBV3UUH

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









