
SL vs NZ 2nd Test Highlights: श्रीलंका ने रचा इतिहास... 15 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत, इस डेब्यूटेंट खिलाड़ी ने काटा गदर
AajTak
श्रीलंका ने 15 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत हासिल की. इससे पहले उसने 2009 में अपने घर में ही न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से पराजित किया था. साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की यह पारी के आधार पर सबसे बड़ी जीत रही.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला गॉल में खेला गया. इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने पारी और154 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम फॉऑन खेलते हुए खेल के चौथे दिन (29 सितंबर) अपनी दूसरी पारी में 360 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया.
टेस्ट डेब्यू पर छा गए श्रीलंका के निशान
श्रीलंका ने गॉल में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम को 63 रनों से हराया था. श्रीलंका ने 15 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत हासिल की. इससे पहले उसने 2009 में अपने घर में ही न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से पराजित किया था. साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की यह पारी के आधार पर सबसे बड़ी जीत रही.
A thumping win for Sri Lanka in Galle 💪#WTC25 | #SLvNZ 📝: https://t.co/MBQXWEOCeW pic.twitter.com/Uo6TmIdocc
दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से दाएं हाथ के ऑफब्रेक बॉलर निशान पेइरिस ने छह विकेट चटकाए. पेइरिस का ये डेब्यू टेस्ट मैच था. उन्होंने पहली पारी में भी तीन विकेट चटकाए थे. न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी पारी में ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए. वहीं मिचेल सेंटनर (67) और डेवोन कॉन्वे (61) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं.
श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 602 रन के स्कोर पर घोषित की. श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने 182* रन (250 गेंद, 16 चौके और 4 छक्के) बनाए थे. वहीं दिनेश चांदीमल ने 116 रनों की पारी खेली. चांदीमल ने 208 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए. कुसल मेंडिस ने 149 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 116 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









