
SL vs NZ 1st Test: भारत दौरे से पहले निकली न्यूजीलैंड टीम की हवा... श्रीलंका ने गॉल टेस्ट में कर दिया चित
AajTak
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत हासिल की. न्यूजीलैंड टीम को ये हार काफी चुभने वाली है. इस हार के चलते भारत दौरे से पहले कीवी टीम के खिलाड़ियों का मनोबल भी गिरेगा.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया. इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने 63 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 275 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम खेल के पांचवें दिन 211 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की जीत के हीरो स्पिनर प्रभात जयसूर्या रहे, जिन्होंने इस मैच में कुल 9 विकेट लिए. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 26 सितंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा.
रवींद्र की पारी न्यूजीलैंड के काम नहीं आई
मैच की चौथी पारी में न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. रवींद्र ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक सिक्स शामिल रहे. इसके अलावा टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल ने 30-30 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 5 विकेट लिए. वहीं दूसरे स्पिनर रमेश मेंडिस को तीन सफलताएं प्राप्त हुईं.
Prabath Jayasuriya’s five-wicket haul scripts a memorable Sri Lanka win over New Zealand 👏 🇱🇰 go up 1-0 in the series 🔥#WTC25 | #SLvNZ 📝: https://t.co/PHqmvlAFRP pic.twitter.com/xGbPuc7B7l
इससे पहले श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 309 रन बनाए थे. दिमुथ करुणारत्ने (83), दिनेश चांदीमल (61) और एंजेलो मैथ्यूज (50) ने श्रीलंका के लिए अर्धशतकीय पारियां खेलीं. भारतीय मूल के कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने छह विकेट झटके थे. वहीं विलियम ओ'रूर्के ने तीन विकेट हासिल किए.
मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 305 रन बनाए थे. कामिंदु मेंडिस ने अपना तूफानी फॉर्म बरकरार रखते हुए शानदार 114 रनों का योगदान दिया. कामिंदु ने 173 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए. कुसल मेंडिस ने भी अर्धशतकीय (50) योगदान दिया था. न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्के ने पांच सफलताएं प्राप्त कीं. वहीं ग्लेन फिलिप्स और एजाज पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









