
SL vs IND 3rd T20 Memes: सूर्या मुरलीधरन, रिंकू कुंबले और रियान वॉर्न..., 'मैच पलटू' गेंदबाजी पर गंभीर के मीम्स VIRAL
AajTak
Sri Lanka vs India 3rd T20I 2024 Viral Memes: श्रीलंका और भारत के बीच हुए तीसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की गेंदबाजी के बाद गौतम गंभीर के मीम्स वायरल हो गए. तीसरे टी20 मैच में रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव की शानदार गेंदबाजी के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने मीम्स की झड़ी लगा दी, इससे भारत ने श्रीलंका पर 3-0 से जीत दर्ज की.
Sri Lanka vs India 3rd T20I 2024 Viral Memes: श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और भारत को जीत दिलाई. इन दोनों की गेंदबाजी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. इसमें भारत की जीत का श्रेय गौतम गंभीर के अलावा भारतीय स्पिनर्स को दिया गया. ध्यान रहे भारत की स्थिति मैच में खराब थी क्योंकि श्रीलंका को आखिरी 12 गेंदों पर नौ रन चाहिए थे, जबकि उसके छह विकेट बचे हुए थे.
इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को गेंद थमाई, जिन्होंने टी20 में पहली बार गेंदबाजी की. दाएं हाथ के रिंकू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पूरी तरह से सेट कुसल परेरा (34 गेंदों पर 46 रन) और रमेश मेंडिस (6 गेंदों पर 3 रन) को आउट कर दिया.
Game-changing batting ✅ Game-changing bowling ✅@surya_14kumar bhau mann la 👏🙇♂️#SonySportsNetwork #SLvIND #TeamIndia #SuryakumarYadav pic.twitter.com/5G3PESMVY9
आखिरी ओवर में श्रीलंका को छह रन की आवश्यकता थी. सूर्यकुमार ने आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज (0/11, 3 ओवर) को गेंदबाजी में मौका ना देकर खुद ही कमान संभाली. इसकी वजह थी पल्लेकेल में हो रही खतरनाक स्पिन. इसके बाद भारतीय कप्तान ने खुद भी टी20I गेंदबाजी में डेब्यू करने का फैसला किया.
सूर्या ने इस अंडरप्रेशर और फाइनल ओवर में दो विकेट झटके. उन्होंने कामिंडू मेंडिस (1) और महीश तीक्ष्णा ( 0) को लगातार गेंदों पर आउट किया, इस आखिरी ओवर में सूर्या ने महज पांच रन दिए और मैच को रोमांचक टाई पर खत्म किया. इसके बाद भारत ने सुपर ओवर में तीन रन के टारगेट का पीछा करते हुए पहली ही गेंद पर मैच जीत लिया. सूर्यकुमार ने महीश तीक्ष्णा की गेंद को फाइन लेग की ओर चौका मारकर विजय प्राप्त कर ली.
इस जीत से भारत ने श्रीलंका पर 3-0 से क्लीनस्वीप कर लिया. भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मजेदा मीम्स की बाढ़ आ गई, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन जादूगरों में बदलने का श्रेय नए हेड कोच गौतम गंभीर को दिया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









