
SL Vs Aus: मैदान श्रीलंका का और नारे ऑस्ट्रेलिया के...इतना प्यार देख खिलाड़ी भी चौंके! Video
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुश्किल वक्त में श्रीलंका का दौरा किया. वनडे सीरीज़ खत्म होने पर श्रीलंकाई फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का शुक्रिया अदा किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
श्रीलंका इस वक्त आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है, वहां के लोगों के लिए एक-एक दिन काटना भारी हो रहा है. इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का दौरा किया और पूरी सीरीज़ खेली. बीते दिन ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच जब सीरीज़ का आखिरी वनडे खेला गया, इसके बाद स्टेडियम में जो नज़ारा देखने को मिला वह ज़बरदस्त था.
कोलंबो के स्टेडियम में हज़ारों लोगों ने ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया अदा किया. पूरा स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया-ऑस्ट्रेलिया चिल्ला रहा था. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट की ओर से एक वीडियो को ट्वीट किया गया है, जिसमें क्राउड ऑस्ट्रेलिया का स्पेशल तरीके से शुक्रिया अदा कर रहा है.
श्रीलंकाई फैन्स का ऐसा रिएक्शन देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैरान हो गए. ग्लेन मैक्सवेल फैन्स का ऐसा प्यार देख इमोशनल हुए, उन्होंने कहा कि ये बहुत ही असमान्य था, मैं साथी प्लेयर्स से बात कर रहा था कि ये हमारे लिए स्पेशल फीलिंग है, हमने जिस तरह ग्राउंड का चक्कर काटा.
"We're generally the enemy" 😅 The scenes in Colombo after the fifth ODI were unreal and left Glenn Maxwell and the Aussies stunned as fans thanked them for touring 🥰 #SLvAUS pic.twitter.com/Xugt5KVmyX
ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि विदेश में आपके लिए लोग चीयर कर रहे हैं, ये स्पेशल है. क्योंकि कई बार ऐसा होता है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर पर आती है, तो हम सभी के दुश्मन होते हैं. यहां ऑस्ट्रेलियाई फैन्स भी नहीं हैं, लेकिन हमें जो सपोर्ट मिला है वो स्पेशल है.
ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर बोले कि श्रीलंकाई फैन्स हमारी जर्सी पहनकर आए हैं, हमारे देश का झंडा लहरा रहे हैं ये काफी इमोशनल है. यहां के लोगों के लिए ये मुश्किल वक्त है, हम उनके साथ हैं. गौरतलब है कि श्रीलंका इन दिनों मुश्किलों से जूझ रहा है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दौरा रद्द नहीं किया और पूरी सीरीज़ खेलने का फैसला किया. यह श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के लिए अहम था, क्योंकि सीरीज़ से करोड़ों रुपये की कमाई भी होती है और जो इस वक्त काफी अहम है. अगर वनडे सीरीज़ की बात करें तो श्रीलंका ने इसे 3-2 से अपने नाम किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









