
SL vs AFG Asia Cup 2022: सुपर-चार के पहले मैच में श्रीलंका की शानदार जीत, अफगानिस्तान से लिया पिछली हार का बदला
AajTak
एशिया कप 2022 में सुपर-चार स्टेज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से पराजित कर दिया है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 175 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 20वें ओवर में मैच जीत लिया. अब टूर्नामेंट के अगले मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच खेला जाएगा.
एशिया कप 2022 में सुपर-चार मुकाबले शुरू हो गए हैं. पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 175 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया था. लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बाजी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने ग्रुप-स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार का बदला भी ले लिया.
ओपनर्स ने दी श्रीलंका को शानदार शुरुआत
टारगेट का पीछा करते हुए कुसल मेंडिस और पथुम निसंका ने 6.3 ओवर्स में 62 रनों की तूफानी पार्टनरशिप करते हुए श्रीलंकाई टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. मेंडिस ने महज 19 बॉल पर 36 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे. वहीं निसंका ने 28 बॉल पर 35 रनों की पारी खेली. निसंका ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया.
हालांकि इसके बाद अफगानिस्तान ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर स्कोर चार विकेट पर 119 रन कर वापसी की कोशिश की. लेकिन राजपक्षे और दनुष्का गुणातिलक ने 32 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को 150 रनों के पार पहुंचाया. दनुष्का गुणातिलक ने 20 बॉल पर 33 रन बनाए, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. बाद में राजपक्षे भी 14 बॉल पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन तबतक श्रीलंका के कब्जे में मैच आ चुका था. अफगानिस्तान की ओर से मुजीब और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट लिए.
गुरबाज-इब्राहिम ने की शानदार बैटिंग
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगान टीम ने हजरतुल्लाह जजई (13 रन) का विकेट पांचवें ओवर में ही गंवा दिया था जिन्हें दिलशान मदुशंका ने बोल्ड किया. फिर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 64 गेंद में 93 रन की भागीदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 45 गेंद में 84 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल थे. वहीं इब्राहिम जदरान ने 40 रनों की पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









