
Shubman Gill India vs New Zealand: शुभमन गिल ने इस सिक्सर किंग को बताया बड़ा भाई और मेंटोर, डेब्यू भी उनके बैट से किया था
AajTak
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे मैच में दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. मैच में भारतीय टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की. प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद शुभमन गिल ने पूर्व दिग्गज और सिक्सर किंग को लेकर बड़ा बयान दिया...
Shubman Gill India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी के सीक्रेट का खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि वह पूर्व भारतीय दिग्गज और सिक्सर किंग को अपना मेंटोर मानते हैं. उनसे ही बल्लेबाजी के टिप्स लेते हैं और समय-समय पर बात करते हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे मैच शुभमन गिल 50वें ओवर तक डटे रहे और शानदार दोहरा शतक जमाया. उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बीच के ओवरों में चौके छक्के लगाकर रनगति बनाये रखी. उन्होंने अपनी पारी की आखिरी दस गेंदों में छह छक्के लगाये.
'यह पारी मेरे लिए काफी मायने रखती है'
गिल ने बताया कि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहने के बावजूद लगातार ढीली गेंदों को नसीहत देने की उनकी रणनीति से ऐसी पारी खेलने में मदद मिली. जीत के बाद शुभमन गिल ने कहा, 'यह पारी मेरे लिए काफी मायने रखती है. मैं श्रीलंका के खिलाफ पहले और तीसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सका. यहां बड़ा स्कोर बनाना चाहता था.'
गिल ने कहा, 'सर्कल के भीतर बीच के ओवरों में अतिरिक्त फील्डर होने से बीच के ओवरों में दूसरी टीमें भी तेजी से रन बनाने का प्रयास करती है. दूसरे छोर से विकेटों के गिरने के बावजूद मैं गेंदबाजों को अपने इरादे जताना चाहता था क्योंकि ऐसा नहीं करने पर उनके लिये डॉट गेंद डालना आसान हो जाता है. इसलिये जब विकेट गिर रहे थे तब भी मेरा इरादा यही था कि ढीली गेंदों को मैं छोड़ूंगा नहीं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








