
Shubman Gill Century: भारतीय टीम से बाहर हो जाते शुभमन गिल... टीम मैनेजमेंट ने दी थी वॉर्निंग, अब हुआ खुलासा
AajTak
विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में नजर आए थे. हालांकि तब वो सिर्फ 34 रन बना सके थे. मगर दूसरी पारी में गिल ने 104 रनों की धांसू पारी खेली है. हालांकि इस मैच से पहले तक गिल खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. यही कारण था कि टीम मैनेजमेंट ने उनसे कहा था कि यह उनका आखिरी मौका रहेगा...
Shubman Gill Century, IND vs ENG Test: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. मैच में तीसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 399 रनों का टारगेट दिया है. इस मुकाबले में स्टार प्लेयर शुभमन गिल ने 104 रनों की धांसू पारी खेली है.
मगर इस दौरान एक खुलासा हुआ है कि इस मुकाबले के बाद गिल को टीम से निकालने की पूरी तैयारी कर ली गई थी. इसका कारण गिल का खराब फॉर्म था. गिल ने पिछले 6 टेस्ट मैचों (मौजूदा मैच से पहले) की 11 पारियों से कोई फिफ्टी नहीं लगाई थी.
टीम मैनेजमेंट ने शुभमन को दिया अल्टीमेटम
शुभमन गिल का आखिरी अर्धशतक मार्च 2023 में आया था. तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में सीधे 128 रनों की पारी खेलकर शतक ही जमाया था. यही कारण था कि गिल को लगातार मौके देने और फिर भी रन नहीं बनाने के कारण टीम मैनेजमेंट ने कड़ा फैसला लिया था.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने शुभमन को अल्टीमेटम दे दिया था कि वाइजैग टेस्ट मैच में यदि गिल नंबर-3 पर नहीं चल पाते हैं, तो यह उनका आखिरी मौका रहेगा. असफल होने पर शुभमन गिल को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए जाना होगा.
गिल ने अपने परिवार को भी बताई थी ये बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








