
Shreyas Iyer, IPL 2025 Fine: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को नुकसान, मैच जीतकर भी लगा जुर्माना
AajTak
युजवेंद्र चहल की हैट्रिक के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (72 रन) और प्रभसिमरन सिंह (54 रन) के अर्धशतकों की मदद से पंजाब 5 बार की चैम्पियन चेन्नई को हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. इस जीत के बावजूद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को जुर्माना भरना पड़ा.
PBKS captain Shreyas Iyer fined: आईपीएल 2025 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 4 विकेट की जीत दर्ज की. युजवेंद्र चहल की हैट्रिक के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (72 रन) और प्रभसिमरन सिंह (54 रन) के अर्धशतकों की मदद से पंजाब 5 बार की चैम्पियन चेन्नई को हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई.
इस जीत के बावजूद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को जुर्माना भरना पड़ा. धीमी ओवर गति (slow over-rate) के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
आईपीएल के एक बयान में कहा गया, ‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता (अनुच्छेद 2.22) के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए अय्यर और प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी बनाकर पंजाब किंग्स को सीएसके के 191 रनों के लक्ष्य को हासिल करने की ओर अग्रसर किया.
पंजाब की टीम फिलहाल 13 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है. उसका अगला मैच 4 मई को धर्मशाला में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









