
Shreyas Iyer: टीम इंडिया को लगा जोर का झटका, राहुल-गिल-जडेजा के बाद श्रेयस अय्यर भी हुए चोटिल
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को एक और झटका लगने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से बाहर रह सकते हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम होगा. हालांकि इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टेस्ट सीरीज के बाकी तीन मैचों से बाहर रह सकते हैं.
श्रेयस की बैक इंजरी फिर उभरी!
श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी के दौरान पीठ में जकड़न और ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत की है, जिससे उनकी भागीदारी खतरे हैं. वाइजैग टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद पूरी टीम के किट राजकोट पहुंचा दिए गए थे. जबकि श्रेयस के किट्स उनके घर मुंबई भेज दिए गए थे. सूत्रों ने कहा कि अय्यर को बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) भेजा जाएगा. श्रेयस के आईपीएल 2024 के लिए मैदान पर वापसी की उम्मीद है.
𝙏𝙝𝙚 𝙋𝙞𝙩𝙘𝙝 𝙋𝙚𝙧𝙛𝙚𝙘𝙩 𝙔𝙤𝙧𝙠𝙚𝙧 𝘿𝙤𝙚𝙨 N̶O̶T̶ 𝙀𝙭𝙞𝙨𝙩! 🎯 Say hello to ICC Men's No. 1 Ranked Bowler in Tests 👋 Our very own - Jasprit Bumrah 👌👌#TeamIndia | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/pxMYCGgj3i
एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ को सूचित किया है कि 30 से अधिक गेंदें खेलने के बाद उन्हें पीठ में जकड़न महसूस होती है और फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय उन्हें कमर में दर्द महसूस होता है. सर्जरी के बाद वह पहली बार इस समस्या का सामना कर रहे हैं, इसलिए उन्हें कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है. बाद में वह एनसीए जाएंगे.'
श्रेयस अय्यर बैक इंजरी से खासा परेशान रहे हैं. पिछले साल ही उन्होंने पीठ की सर्जरी कराई थी. श्रेयस बाहर होते हैं तो चयन समिति को उनका रिप्लेसमेंट खोजना होगा. उधर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के टीम में वापसी की उम्मीद है. जडेजा-राहुल वाइजैग टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में शुभमन गिल का भी नाम शामिल है. शुभमन गिल को भी दूसरे टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए उंगली में चोट लग गई थी. हालांकि गिल के राजकोट में खेलने की संभावना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










