
Shreyas Gopal Marriage: राजस्थान रॉयल्स के इस सितारे ने की शादी, देखें Photos
AajTak
राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिनर श्रेयस गोपाल शादी के बंधन में बंध गए हैं. गोपाल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड निकिता शिव के साथ सात फेरे लिए.
राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिनर श्रेयस गोपाल शादी के बंधन में बंध गए हैं. गोपाल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड निकिता शिव के साथ सात फेरे लिए हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर गोपाल ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, '24.11.2021. गोपाल ने हैशटैग में 'निकी ने हां कह दिया' का भी इस्तेमाल किया.
निकिता शिव द माना नेटवर्क की फाउंडर एवं सीईओ हैं. इसके अलावा वह Bar Episodes की भी फाउंडर हैं. निकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें घूमना-फिरना काफी पसंद है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकिता ने भी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.
श्रेयस गोपाल ने अबतक 64 फर्स्ट क्लास, 47 लिस्ट-ए एवं 82 टी20 मैचों में भाग लिया है. फर्स्ट क्लास मैचों में गोपाल ने 34.28 की औसत से 2674 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 11 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 28.08 की एवरेज से 191 रन भी बनाए हैं. लिस्ट-ए मुकाबलों में गोपाल ने 434 रन बनाने के अलावा 77 विकेट चटकाए हैं. वहीं टी20 मैचों में गोपाल के नाम 91 रन बनाने के अलावा 380 रन दर्ज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









