
Shoaib Akhtar Vs Ricky Ponting: ‘रिकी पोंटिंग की जगह कोई और होता, तो सिर फोड़ देता’, खतरनाक स्पेल पर बोले शोएब अख्तर
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने रिकी पोंटिंग को फेंके गए उस यादगार स्पेल पर बात की है, जिसकी गिनती सबसे तेज़ में होती है.
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अपने करियर के दौरान बॉल से कहर बरपाया है. शोएब अख्तर की आग उगलती हुई बॉल कई लोगों को परेशान कर चुकी है. इस बीच उन्होंने एक पुराना किस्सा याद किया है, जिसमें उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) से हुआ था. शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान साल 1999 के पर्थ मैच को याद किया है, जब शोएब अख्तर ने रिकी पोंटिंग को एक खतरनाक बाउंसर डाली थी. उस सीरीज़ में पाकिस्तान दो मैच हार चुकी खी, तब शोएब अख्तर ने पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों (Pak Vs Aus) को निशाना बनाना शुरू किया. शोएब अख्तर ने बताया कि टेस्ट मैच के दौरान मुझे लगा कि किसी को दर्द पहुंचाते हैं. इसलिए मैंने बहुत तेज़ बॉल फेंकना शुरू किया. मैं देखना चाहता था कि क्या रिकी पोंटिंग मेरी स्पीड को झेल पाएंगे.
Got plenty of questions the other day after calling the Flintoff over the best I'd faced. This from @shoaib100mph was the fastest spell I'd ever faced and trust me Justin wasn't backing up too far at the other end. pic.twitter.com/JhhuEwXrAc
पूर्व पाकिस्तानी बॉलर ने कहा कि यही वजह थी कि मैंने बाउंसर डालना शुरू कर दिया, ताकि में उसे अपनी पेस से बीट कर सकूं. शोएब अख्तर बोले कि अगर वो रिकी पोंटिंग ना होकर कोई और बल्लेबाज होता, तो शायद में उसका सिर फोड़ चुका होता. क्योंकि बॉल इतनी तेज़ थी और उसे खेलना आसान नहीं था.
बता दें कि इसी स्पेल का एक वीडियो रिकी पोंटिंग भी अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ वक्त पहले शेयर कर चुके हैं. उस स्पेल का वीडियो ट्वीट करते हुए रिकी पोंटिंग ने लिखा था कि शोएब अख्तर का ये स्पेल अबतक का सबसे खतरनाक स्पेल था, जिसे मैंने खेला था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








