
Shoaib Akhtar Pak vs AFG: 'हमारे पठान भाई जीत गए', अफगानिस्तान से मिली हार पर शोएब अख्तर क्यों हुए खुश?
AajTak
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रचते हुए पहली बार पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. शुक्रवार (24 मार्च) को शारजाह में खेले गए मुकाबले में अफगान टीम ने 4 विकेट से मैच जीता. पाकिस्तान टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इस जीत से बेहद खुश हुए और कहा कि हमारे पठाई भाई जीते हैं. इससे वो बेहद खुश हैं.
Shoaib Akhtar Pak vs AFG: टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान ने धमाल कर दिया है. उसने पहली बार पाकिस्तान को टी20 में करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया. शुक्रवार (24 मार्च) को शारजाह में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया.
इस जीत से अफगानी फैन्स ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पठाई भाई जीते हैं. इससे वो बेहद खुश हैं. अख्तर ने कहा कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को शानदार फैंटा लगाया.
मोहम्मद नबी रहे मैच के हीरो
बता दें कि शारजाह में खेले गए मुकाबले में पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की पूरी टीम को 92 रनों पर रोक दिया. इसमें मोहम्मद नबी समेत सभी गेंदबाजों ने बराबर योगदान दिया. इसके बाद अफगान टीम ने 13 गेंदें बाकी रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया.
बल्लेबाजी में भी नबी ने नाबाद 38 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने. नजीबुल्लाह ने दो चौकों की मदद से 17 रनों की नाबाद पारी खेली. इस तरह अफगानिस्तान की टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को मात दी है. दोनो ंटीमों के बीच इस सीरीज का अगला मुकाबला 26 मार्च को इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा.
This was the 𝓜𝓞𝓜𝓔𝓝𝓣! 👌 The President @MohammadNabi007 finished the job in some style to make history and win the game for Afghanistan. 🤩🔥#AfghanAtalan | #AFGvPAK | #LobaBaRangRawri pic.twitter.com/QPdMimCEdB

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









