
Shoaib Akhtar: 'बहुत तकलीफ में हूं..', ऑस्ट्रेलिया में शोएब अख्तर ने कराई सर्जरी, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
AajTak
पाकिस्तान के लीजेंड बॉलर शोएब अख्तर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में घुटनों की सर्जरी करवाई है. शोएब ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है और फैन्स के साथ अपना हाल साझा किया.
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और अपनी सर्जरी करवा रहे हैं. घुटनों की सर्जरी करवाने पहुंचे शोएब अख्तर ने अस्पताल के बेड से एक वीडियो शेयर किया और फैन्स के लिए संदेश दिया. शोएब ने कहा कि वह इस वक्त तकलीफ में हैं और उन्हें फैन्स की दुआएं चाहिए. 46 साल के शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर की. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मौजूद शोएब अख्तर ने दोनों घुटनों की सर्जरी करवाई है. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि वह उम्मीद रखते हैं कि यह उनकी आखिरी सर्जरी होगी. शोएब अख्तर ने कहा कि 5-6 घंटे की सर्जरी थी, दोनों घुटनों की. मैं तकलीफ में हूं आपकी दुआएं चाहिए. रिटायरमेंट के 11 साल बाद भी तकलीफ में हूं, मैं 4-5 साल और भी खेल सकता था. मुझे पता था ऐसा किया तो व्हील चेयर पर आ जाउंगा. लेकिन मैंने जो भी किया वो पाकिस्तान के लिए किया है, फिर मौका मिलता है तो दोबारा करुंगा.
आपको बता दें कि शोएब अख्तर पहले भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि कैसे वह घुटनों के दर्द से जूझ रहे हैं. शोएब अख्तर क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री और अपने यू-ट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव हैं.
पाकिस्तानी फास्ट बॉलिंग के लीजेंड शोएब अख्तर ने 46 टेस्ट में 178 विकेट लिए, जबकि 163 वनडे में 247 विकेट लिए. जबकि उन्होंने 15 टी-20 इंटरनेशनल भी खेले, जिसमें उनके नाम 19 विकेट हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









