
Shoaib Akhtar: 'किसी दिन सहवाग मिला तो उसे बहुत मारूंगा', शोएब अख्तर का बयान
AajTak
वीरेंद्र सहवाग ने सबसे पहले शोएब अख्तर की सोशल मीडिया पोस्ट पर फनी कमेंट किया था. इसका जवाब देते हुए शोएब ने सहवाग को मारने की बात कही...
क्रिकेट फैन्स को भारत और पाकिस्तान (Ind and Pak) के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार होता है. आपसी तनाव के चलते कई सालों से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है. दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में ही सामने आई हैं. दोनों टीम के बीच पहले जब भी मैच हुए हैं, उनमें पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) काफी हाइलाइट रहे हैं.
इधर टीम इंडिया की तरफ से वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भी जमकर मजे लूटते थे. हालांकि मैदान के बाहर दोनों ही अच्छे दोस्त हैं. इस बार दोनों दिग्गजों के बीच सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ा है. यह जंग दोस्ताना और मजाकिया टाइप से ही है. सहवाग के एक कमेंट पर अख्तर ने कहा कि किसी दिन सहवाग मिल गया तो बहुत मारूंगा.
सहवाग ने ट्विटर पर किया था फनी कमेंट
दरअसल, हाल ही में शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी. इसमें वह सूट पहने नजर आ रहे थे. अख्तर ने लिखा था- यह नया लुक है. उम्मीद है आपको पसंद आएगा. इस पर सहवाग ने कमेंट किया था- ऑर्डर लिख, एक बटर चिकन, दो नान और एक बियर.
He should learn from @virendersehwag about giving reply. I'm sure @shoaib100mph will also agree pic.twitter.com/qOTUgSKCon
अख्तर ने यूट्यूब चैनल पर दिया जवाब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









