
Shimron Hetmyer WI vs NZ: शिमरॉन हेटमायर ने एक हाथ से लपका ऐसा कैच, आप भी कहेंगे- वाह भाई वाह, VIDEO
AajTak
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. बुधवार को हुए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 13 रनों से जीत दर्ज की. मैच में कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे. केन विलियमसन ने 47 और डेवॉन कॉन्वे ने 43 रनों की पारी खेली. जवाब में वेस्टइंडीज टीम 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी औऱ 13 रनों से मैच गंवा दिया.
Shimron Hetmyer WI vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच बुधवार (10 अगस्त) को हुआ, जिसमें न्यूजीलैंड टीम ने 13 रनों से शानदार जीत दर्ज की.
इसी मैच में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने अपनी फील्डिंग का ऐसा करिश्मा दिखाया, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ करेगा. हेटमायर ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए एक हाथ से ऐसा कैच लपका, जिसे आप भी देखेंगे, तो कहेंगे- वाह भाई वाह.
हेटमायर ने चीते की रफ्तार से कैच लपका
दरअसल, यह वाकया मैच के आठवें ओवर की तीसरी बॉल पर देखा गया. तब तेज गेंदबाज ओडिम स्मिथ बॉलिंग कर रहे थे, जबकि स्ट्राइक पर मार्टिन गुप्टिल काबिज थे. स्मिथ की ऑफ साइड में जाती हुई बॉल पर गुप्टिल ने हवाई शॉट मारा. बॉल हवा की गति का फायदा उठाते हुए सीधी ओवर डीप पॉइंट की ओर रही थी.
उस शॉट को देखकर लग रहा था कि बॉल बाउंड्री पार कर जाएगी, लेकिन तभी वहां चीते की रफ्तार से दौड़ते हुए शिमरॉन हेटमायर आए और अपनी फुर्ती का नजारा दिखाया. उन्होंने बाउंड्री पर बॉल को पकड़ने के लिए डाइव लगाई और एक हाथ से बॉल को कैच कर लिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Shimron Hetmyer, that is SENSATIONAL! @SHetmyer pic.twitter.com/ouVK47gWaZ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









