
Shimron Hetmyer T20 World Cup 2022: गजब! फ्लाइट छोड़ना पड़ गया भारी, टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए शिमरॉन हेटमायर
AajTak
दो हफ्ते बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सभी 16 देशों ने अपनी टीमें घोषित कर दी हैं. ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे इस टी20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसके लिए वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है. स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को फ्लाइट छूट जाने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है...
Shimron Hetmyer T20 World Cup 2022: अगले दो हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसके लिए सभी 16 देशों ने अपनी स्क्वॉड को पहले ही घोषित कर दिया है. इनमें कई ऐसे स्टार प्लेयर रहे हैं, जो चोट या निजी कारणों से टीमों से बाहर हुए हैं.
मगर अब एक अजीब सा मामला सामने आया है. वेस्टइंडीज ने अपनी स्क्वॉड तो घोषित कर दी थी, लेकिन जब उसे ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरनी थी, तो एक खिलाड़ी समय पर नहीं पहुंच सका और उसकी फ्लाइट छूट गई.
हेटमायर की जगह ब्रूक्स को किया शामिल
इसकी उस प्लेयर को इतनी बड़ी सजा मिली की उसे वर्ल्ड कप की टीम से ही बाहर कर दिया गया. यह प्लेयर स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर हैं. हेटमायर अब अपनी ही गलती के कारण वर्ल्ड कप में खेलने का मौका गंवा चुके हैं. वह अगर सही समय पर एयरपोर्ट पहुंचते और फ्लाइट को अटैंड करते तो उन्हें वर्ल्ड कप की टीम से बाहर नहीं होना पड़ता.
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने भी शिमरॉन हेटमायर के बाहर होते ही रिप्लेसमेंट का ऐलान भी तुरंत ही कर दिया. कैरेबियन बोर्ड ने हेटमायर की जगह शमराह ब्रूक्स को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है.
🚨 BREAKING NEWS 🚨 Brooks to replace Hetmyer in the WI Squad for the upcoming ICC T20 World Cup in Australia. Read More⬇️ https://t.co/vdHNczj3f1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









