
Shikhar Dhawan wife Ayesha Mukherjee: शिखर धवन 3 साल बाद बेटे से मिलेंगे! कोर्ट ने पत्नी को दिया सख्त आदेश
AajTak
भारतीय स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर से अगस्त 2020 के बाद से मुलाकात नहीं की है. धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी तीन साल से अलग रहे हैं. आयशा ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. धवन और आयशा के बीच तलाक का केस चल रहा है. इसी बीच पटियाला हाउस कोर्ट ने आयशा से कहा है कि वो अपने 9 साल के बच्चे को धवन और उनके परिवार के साथ मुलाकात कराने के लिए भारत लेकर आएं.
Shikhar Dhawan wife Ayesha Mukherjee: भारतीय स्टार क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा के बीच तलाक का केस चल रहा है. दोनों के बीच यह केस 2021 से चल रहा है. जबकि धवन और आयशा 2020 से ही अलग रह रहे हैं. धवन ने अपने बेटे जोरावर से भी अगस्त 2020 के बाद से मुलाकात नहीं की है.
मगर अब धवन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पटियाला हाउस कोर्ट ने आयशा से कहा है कि वो अपने 9 साल के बच्चे को धवन और उनके परिवार के साथ मुलाकात कराने के लिए भारत लेकर आएं.
'बच्चे पर अकेले मां का हक नहीं है'
बता दें कि इन दिनों आयशा अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं. कोर्ट ने बच्चे की धवन के परिवार से मुलाकात पर आयशा के ऐतराज पर नाराजगी भी जताई. कोर्ट ने कहा कि अगस्त 2020 के बाद से शिखर धवन का परिवार बच्चे से नहीं मिला है. बच्चे पर अकेले मां का हक नहीं होता. अगर शिखर धवन अभी तक अच्छे पिता साबित हुए हैं तो फिर वो बच्चे की परिवार से मुलाकात पर एतराज क्यों कर रही हैं.
वैसे भी शिखर धवन परमानेंट कस्टडी नहीं मांग रहे. वो सिर्फ अपने बच्चे को देखना और मिलकर मुलाकात करना चाहते हैं. कोर्ट ने आयशा धवन को निर्देश दिया है कि वो धवन परिवार के साथ मुलाकात कराने के लिए बच्चे को खुद साथ लेकर भारत आए या फिर किसी विश्वस्त आदमी के जरिए भारत भेजे.
करीब एक हफ्ते परिवार के साथ रहेगा बच्चा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








