
Shikhar Dhawan vs KL Rahul: कप्तानी में फिसड्डी साबित होते हैं केएल राहुल, भारी ना पड़ जाए शिखर धवन को हटाने का फैसला!
AajTak
केएल राहुल को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है. इससे पहले शिखर धवन को कप्तान बताया गया था. इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. आइए जानते हैं बतौर कप्तान वनडे में दोनों का कैसा रिकॉर्ड है.
Shikhar Dhawan vs KL Rahul: केएल राहुल को फिट होने के बाद भले ही जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई हो, लेकिन उन्हें अब भी अपनी कप्तानी में पहली जीत का इंतजार है. दूसरी तरफ शिखर धवन भारत के सफल कप्तानों में शामिल हैं, जिन्हें पहले इस दौरे में टीम की अगुआई करनी थी.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने राहुल को रोहित शर्मा के साथ तीनों प्रारूपों में उप-कप्तान बना रखा है और इसलिए उनके फिट होने पर उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए धवन की जगह कप्तानी सौंपी गई. लेकिन राहुल ने अब तक जिन चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कप्तानी की है, उन सभी में भारत को हार का सामना करना पड़ा. इनमें एक टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच शामिल हैं.
ODI: धवन का ऐसा है कप्तानी रिकॉर्ड
दूसरी तरफ धवन ने 6 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है, जिनमें से 5 मैचों में टीम को जीत मिली. इसके अलावा धवन ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी कप्तानी की है, जिनमें उनका रिकॉर्ड एक जीत और दो हार है.
धवन ने पिछले साल जुलाई में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी. वह हाल में वेस्टइंडीज के वनडे दौरे में भी टीम के कप्तान थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ जहां भारतीय टीम ने तीन वनडे की सीरीज में क्लीनस्वीप किया, वहीं श्रीलंका के खिलाफ उसने सीरीज 2-1 से जीती थी. पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम टी20 सीरीज में 1-2 से हार गई थी.
KL राहुल: तीन वनडे...सभी में हार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









