
shikhar dhawan IND vs ZIM Series: शिखर धवन को मिली 'लव बाइट', अब फैन्स से पूछा और किस-किस को चाहिए
AajTak
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट से हराया. इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. गुरुवार को हरारे में खेले गए पहले मैच में भारतीय ओपनर शिखर धवन को बाएं हाथ पर चोट लगी. बॉल लगने से कलाई पर सूजन आ गई. धवन ने इसी चोट को बॉल लव बाइट कहा है...
Shikhar Dhawan IND vs ZIM Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है और उसने इसका आगाज बड़ी जीत के साथ किया. टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहला वनडे मुकाबला गुरुवार (18 अगस्त) को हरारे में खेला गया था. इस मैच को भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत लिया.
इस जीत के हीरो ओपनर शिखर धवन भी रहे, जिन्होंने नाबाद 81 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान ही धवन को एक 'लव बाइट' भी मिली, जिसका जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया. साथ ही उन्होंने फैन्स से भी पूछ लिया कि यह 'लव बाइट' और किसे चाहिए.
धवन को बाएं हाथ की कलाई पर मिली 'लव बाइट'
दरअसल, हुआ ऐसा था कि मैच में 190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल ने ओपनिंग की. दोनों ने क्रीज पर ऐसे पैर जमाए कि किसी दूसरे बल्लेबाज को आने का मौका ही नहीं दिया. इसी पारी के दौरान एक तेज बॉल शिखर धवन की कलाई पर आकर लगी थी. इस वजह से उनकी कलाई पर सूजन आ गई थी. धवन ने इसी सूजन को लव बाइट कहा.
धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस सूजन का फोटो शेयर किया और फैन्स से पूछा, 'कौन इस तरह बॉल लव बाइट चाहता है.' धवन को यह चोट उनके बाएं हाथ की कलाई पर लगी. वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. अपनी इस फोटो में धवन मुस्कुराहट के साथ फैन्स से लव बाइट के बारे में पूछते दिख रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









