
Shikhar Dhawan Ind Vs Zim: शिखर धवन के साथ धोखा? चोट से लौटे केएल राहुल को जिम्बाब्वे सीरीज़ की कमान, अपमान पर भड़क गए फैन्स
AajTak
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए अब केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान होंगे. अभी तक शिखर धवन के हाथ में कमान थी, लेकिन राहुल फिट घोषित हुए तो बीसीसीआई ने ऐन मौके पर बदलाव का फैसला किया. बीसीसीआई के इस फैसले से कई फैन्स खुश नहीं हैं.
भारत को 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के साथ वनडे सीरीज़ खेलनी है. तीन मैच की इस सीरीज़ के लिए टीम इंडिया जल्द ही रवाना होगी, लेकिन इससे पहले एक बड़ा बदलाव हुआ. सीनियर प्लेयर्स की गैर-मौजूदगी में पहले शिखर धवन को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी, लेकिन गुरुवार को बीसीसीआई ने ऐलान किया कि केएल राहुल अब फिट हो गए हैं, ऐसे में वही टीम की कमान संभालेंगे. लंबे वक्त के बाद राहुल की वापसी आईपीएल 2022 के बाद से ही केएल राहुल की फिटनेस उन्हें धोखा दे रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज़ में उन्हें कमान सौंपी गई थी, लेकिन वह अनफिट हो गए. ऐसे में सीरीज़ नहीं खेल पाए, इंग्लैंड दौरे तक वह फिट नहीं हुए थे. वेस्टइंडीज़ दौरे पर वह फिट हुए, लेकिन रवानगी से ठीक पहले उन्हें कोरोना हो गया. अब जिम्बाब्वे दौरे और एशिया कप से पहले वह फिट हुए हैं. बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में उनका टेस्ट हुआ जिसमें वह पास हो गए. शिखर धवन के साथ हुआ धोखा! शिखर धवन भी टीम के सीनियर प्लेयर हैं, उन्होंने पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी की है. लेकिन इस तरह केएल राहुल जो कि नियमित रूप से टीम इंडिया के उप-कप्तान हैं, उनका वापस आते ही शिखर धवन से कप्तानी छीन लेना. कई फैन्स को पसंद नहीं आया. फैन्स ने रिएक्शन दिया है कि केएल राहुल की टीम में वापसी से वह खुश हैं, लेकिन जिस तरह शिखर धवन को कप्तानी से हटाया गया वह खराब है.
Dhawan was made captain for Ind-WI ODIs since seniors were rested. India won the series 3-0. Dhawan was made captain for Ind-Zim ODIs since seniors are being rested. KL Rahul proved his fitness now, so he's been suddenly made captain. Dhawan demoted to VC. Dhawan to BCCI: pic.twitter.com/e9QgjRruRr
Happy to see KL Rahul back in action for Team India, but feeling bad how @BCCI has disrespected, the senior player like Shikhar Dhawan.
क्योंकि केएल राहुल जूनियर हैं, साथ ही चोट से वापस लौट रहे हैं. ऐसे में यहां पर शिखर धवन को ही कमान सौंपी जा सकती थी और केएल राहुल बतौर उप-कप्तान टीम के साथ जुड़ सकते थे. हालांकि, नियमित उप-कप्तान होने के नाते केएल राहुल भविष्य के लीडर भी बन रहे हैं, ऐसे में उनके टीम में आते ही लीडरशिप रोल उनके पास चला जाता है.
Dhawan bechara 😔 https://t.co/7rJNwAH1cP pic.twitter.com/Shiz6yh2Ez

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









