
Shikhar Dhawan Ind Vs Zim: ‘खुशी से नहीं जिया तो...’, कप्तानी जाने के बाद पहली बार बोले शिखर धवन
AajTak
टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन को पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए कप्तान बनाया गया था, लेकिन केएल राहुल की वापसी हुई तो कमान उनके हाथ में ही गई. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज़ शुरू होने से पहले शिखर धवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और नकारात्मक बातों से किस तरह डील किया जाता है उसके बारे में फैन्स को बताया.
टीम इंडिया को गुरुवार (18 अगस्त) से जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलनी है. तीन मैच की इस सीरीज़ में भारतीय टीम की अगुवाई केएल राहुल कर रहे हैं. केएल राहुल लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं और चोट से उबरकर लौट रहे हैं. पहले इस सीरीज़ के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था, लेकिन फिर केएल राहुल वापस आ गए.
अब जब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच होने को है, तब शिखर धवन ने मीडिया से बात की है इस दौरान उन्होंने कई शानदार बातें कहीं. इतने प्रेशर के बाद भी कैसे नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है, जब इसपर शिखर धवन से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि यह चीज़ें उनको आध्यात्मिकता के माध्यम से आईं.
शिखर धवन ने कहा, 'जैसे हम क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हैं, वैसे ही इसकी भी प्रैक्टिस है. मैं यह बात युवाओं को भी बताने की कोशिश करते हैं. एक क्रिकेटर के तौर पर हम एक सपने को जी रहे हैं, इतने साल से हम खेल रहे हैं तो सपने को खुशी से ही जीना चाहिए.’
टीम इंडिया के उप-कप्तान बोले कि अगर इस सपने को खुशी से नहीं जिया तो फिर क्या फायदा? इसलिए जो भी छोटी-छोटी बातें हैं, उनपर गौर नहीं करते हैं. नकारात्मकता को पास नहीं आने देते हैं और चीज़ को सकारात्मकता में बदल देते हैं.
.@SDhawan25 on his new outlook towards life 👌👌#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/iPpMR4alHn
ऐन वक्त पर बदला गया था कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









