
Shikhar Dhawan IND vs SL Series: शिखर धवन का करियर खत्म? वनडे टीम से पत्ता कटा, बांग्लादेश सीरीज पड़ गई भारी
AajTak
भारतीय टीम को अपने ही घर में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने की उम्मीद लिए बैठे स्टार ओपनर शिखर धवन को टीम से बाहर कर दिया है...
Shikhar Dhawan IND vs SL Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. यह घरेलू सीरीज 3 जनवरी से शुरू होगी, जिसका पहला टी20 मैच मुंबई में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने इस बार कई कड़े फैसले लेते हुए कुछ स्टार प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाया है.
टी20 सीरीज से सीनियर्स को आराम मिला है, जबकि वनडे सीरीज से शिखर धवन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है. इनमें खासकर धवन का बाहर होना सभी को चौंकाता है, क्योंकि वह पिछली कुछ सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी भी करते नजर आए थे.
वापसी नहीं कर पाए, तो समझो करियर खत्म
दूसरी बात यह भी है कि धवन को इस समय टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में नहीं चुना जा रहा है. उनके लिए यह क्लियर संकेत दिख रहे थे कि वह यदि अच्छा खेलते हैं, तो सिर्फ वनडे में ही बने रहेंगे और अगले साल (2023) में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में जगह बना सकेंगे. मगर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से धवन का बाहर होना कहीं ना कहीं उनके करियर पर फुल स्टॉप लगने जैसा है.
यदि यहां से धवन वापसी नहीं कर पाते हैं, तो यह उनके लिए करियर खत्म होने जैसा ही होगा. बता दें कि शिखर धवन को उनके खराब प्रदर्शन के कारण ही वनडे सीरीज से बाहर किया गया है. पिछला बांग्लादेश दौरा धवन के लिए ठीक नहीं रहा था. ऐसे में उन पर बड़ा एक्शन लिया गया.
#TeamIndia squad for three-match ODI series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/XlilZYQWX2

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









