
Shikhar Dhawan and Washington Sundar: शिखर धवन के सिर की मालिश करते दिखे वॉशिंगटन सुंदर, साउथ लैंग्वेज में दोनों ने की बात, Video
AajTak
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर धवन के सिर की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं. धवन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है.
टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर शिखर धवन खेल से इतर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं. इस दौरान धवन मजेदार मीम्स एवं रील्स के जरिए अपने फैन्स को एंटरटेन करने से नहीं चूकते. अब इसी कड़ी में शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर धवन के सिर की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं.
यह वीडियो बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) का है, जहां वॉशिंगटन सुंदर और शिखर धवन रिहैब रहे हैं. वीडियो में दोनों खिलाड़ी आपस में साउथ लैंग्वेज में बात कर रहे थे. शिखर धवन ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'साउथ में रहके साउथ डायलॉग तो बनता ही है.'
कुछ दिन पहले भी शिखर धवन ने रवींद्र जडेजा के साथ में एक मजेदार रील पोस्ट की थी. उस रील में रवींद्र जडेजा कहते हैं कि इसकी शादी करवा दीजिए, कुछ जिम्मेदारी आएगी तोसुधर जाएगा, जिसपर शिखर धवन खूब नाचने लगते हैं. शिखर धवन और रवींद्र जडेजा की यह मजेदार रील इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुई.
धवन को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. धवन ने आईपीएल 2022 में कुल 14 मुकाबलों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए. इस दौरान धवन ने तीन अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 88 रन रहा. शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली के बाद सबसे सफल बल्लेबाज हैं. आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद भी धवन को टी20 टीम में जगह नहीं मिल रही है.
अब वनडे क्रिकेट तक सीमित रह गए धवन
शिखर धवन को कभी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी क्रम में भारत का अहम अंग माना जाता था. 2019 विश्व कप तक धवन सीमित ओवर्स के प्रारूप में भारत के मुख्य बल्लेबाजों में से एक थे, हालांकि उन्होंने टेस्ट टीम में अपना स्थान खो दिया. इसके बाद धवन के करियर में एक और ट्विस्ट आया जब उन्हें 2021 के टी 20 विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली. अब धवन केवल वनडे इंटरनेशनल में ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









