
Shikhar Dhawan: 'मुझे अकेला छोड़े', देखिए शिखर धवन का मजेदार VIDEO, फैन्स बोले- बड़ा एक्टर
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. धवन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलेंगे....
Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन लगातार सोशल मीडिया पर बने रहते हैं. वह इंस्टाग्राम पर अपनी रील शेयर करते रहते हैं, तो पलभर में ही वायरल भी हो जाती हैं. इन रील में धवन एक्टिंग करते नजर आते हैं. इस बार भी उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है.
धवन ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 'लीव मी एलोन' (मुझे अकेला छोड़ दो) गाने पर एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'जब मुझे भूख लगती है, पर मेरी टीम मुझे छोड़ती ही नहीं है.'
फैन्स को पसंद आया गब्बर का यह रोल
बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. जहां तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान शिखर धवन और उपकप्तान रवींद्र जडेजा को बनाया गया है.
धवन के इस वीडियो को काफी फैन्स ने पसंद किया है और उस पर कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'क्रिकेट के बाद वह एक्टर बनेगा.' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बड़ा एक्टर है अपना भाई.' जबकि किसी ने लिखा- गब्बर इज बैक. इनके अलावा कई फैन्स ने कमेंट्स करते हुए धवन की एक्टिंग की तारीफ भी की.
श्रीलंका दौरे पर कप्तानी कर चुके हैं धवन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









