
Shikhar Dhawan: फैन्स के लिए बड़ी खबर, बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे शिखर धवन!
AajTak
शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में शानदार खेल दिखा रहे हैं. धवन को मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धवन मजेदार मीम्स एवं रील्स बनाकर अपने फैन्स को हंसाने से बाज नहीं आते हैं. अब धवन फिल्मी पर्दे पर भी धमाका करने के लिए तैयार हैं. दरअसल, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज धवन बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिग्गज क्रिकेटर ने शूटिंग खत्म कर ली है और चीजों को जानबूझकर छिपाकर रखा जा रहा है. खबरों के मुताबिक शिखर धवन फिल्म में कैमियो रोल करने के बजाय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
एक सूत्र ने बताया, 'शिखर हमेशा अभिनेताओं को सम्मान देते हैं और जब उन्हें इस भूमिका की पेशकश की गई तो वे इसमें शामिल होकर खुश थे. निर्माताओं को लगा कि शिखर इस किरदार के लिए उपयुक्त हैं और कुछ महीने पहले उनके पास पहुंचे. फिल्म में उनकी भूमिका काफी बड़ी है और यह एक कैमियो नहीं है. उनका पार्ट फिल्म के लिए महत्वपूर्ण है. फिल्म इस साल किसी भी समय रिलीज हो सकती है.
धवन कर रहे शानदार प्रदर्शन
शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में शानदार खेल दिखा रहे हैं. धवन ने अबतक 13 मैचों में 122.74 की स्ट्राइक रेट से 421 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. वैसे धवन की टीम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा है और उसके इस साल प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम है. पंजाब फिलहाल 13 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. गुजरात टाइटन्स इकलौती टीम है जिसने प्लेऑफ में जगह बनाई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स दूसरे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे स्थान पर है.
इस मामले में विराट कोहली से पीछे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









